फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: टीकमगढ़ से होकर पावर प्लांट पहुंची कोयला की पहली रैक

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बजाज पावर प्लांट के यार्ड से एक अलग रेल लाइन बनाकर उदयपुरा और टीकमगढ़ स्टेशन के मध्य नई रेल कनेक्टिविटी तैयार की गई है। रविवार को कोयला की पहली रैक टीकमगढ़ से होकर पावर प्लांट पहुंची।
विज्ञापन


टीकमगढ़ की ओर से आने वाली कोयला की रैक अब तक उदयपुरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचती थी। यहां से इंजन काटकर दूसरी ओर जोड़ा जाता था, इसके बाद उदयपुरा स्टेशन से पावर प्लांट तक बनाई गई रेल लाइन के यार्ड तक पहुंचाई जाती थी। इसमें काफी समय खर्च होता था। इसके चलते उदयपुरा और टीकमगढ़ के मध्य एक केबिन स्टेशन बनाया गया और यहां से जोड़ते हुए पावर प्लांट के यार्ड तक लगभग तीन किलाेमीटर नई रेल लाइन बनाकर तैयार की गई। शनिवार को इस नई रेल लाइन के माध्यम से पावर प्लांट के यार्ड में कोयला की पहली रैक पहुंचाई गई। एलपीजीसीएल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी नयन शर्मा ने बताया कि इससे कंपनी की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें