फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अग्निशमन विभाग ने प्रतिष्ठानों पर जांचे आग से सुरक्षा के इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शहर में पिछले एक पखबाड़े के दौरान दुकान, गोदाम, कोल्ड स्टोर में आगजनी की घटना हुई थी। इसके बाद बुधवार को दिल्ली के होटल में आगजनी हुई। इसको लेकर अग्निशमन विभाग ने शहर के होटल-रेस्टोरेंट व अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर अग्नि सुरक्षा चेकिंग अभियान चलाया।
पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने बुधवार को अग्निशमन विभाग को शहर के होटल, रेस्टोरेंट और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में आग से बचाव के इंतजाम चेक करने के निर्देश दिए। निर्देशों के क्रम में होटल, रेस्टोरेंट, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में विशेष अग्नि सुरक्षा चेकिंग अभियान चलाया। अग्निशमन विभाग टीम ने प्रतिष्ठानों में स्थापित अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों, फायर एक्सटिंग्विशर, फायर अलार्म सिस्टम, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत वायरिंग सहित अन्य अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं काे परखा। परीक्षण के दौरान जिन प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा उपकरण अपूर्ण, मानक के अनुरूप नहीं पाए गए उनको तत्काल सुधार कर अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को क्रियाशील रखने को किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी तबारक हुसैन ने आमलोगों एवं प्रतिष्ठान संचालकों से अपील की कि अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल फायर सर्विस हेल्पलाइन पर सूचना दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें