तालबेहट। कोतवाली पुलिस ने मध्य प्रदेश जिला शिवपुरी अंतर्गत ग्राम गूगरी निवासी राहुल रजक की तहरीर पर कार चालक पर मार्ग दुर्घटना का मामला दर्ज किया।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि 27 मई की शाम उसके पिता अशोक सप्तनीक मोटर साइकिल से घर लौट रहे थे। राजमार्ग पर झररघाट पुलिस चौकी के सामने वाहन निकलने का इंतजार करते समय झांसी की ओर से गलत दिशा में तेज गति से आ रही कार के चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसके पिता अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जिस पर पुलिस ने कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। - संवाद