फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं व क्षेपं प्रमुख की अंतिम सूची जारी

Tue, 15 Sep 2015 12:31 AM IST
ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ललितपुर। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति ने आपत्तियों की सुनवाई के बाद जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत प्रमुख के पदों की आरक्षित अंतिम सूची जारी कर दी है। यह सूची क्षेत्र पंचायत कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय व डीपीआरओ कार्यालय के सूचना पत्र पर भी चस्पा कर दी गई है। 

जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद पर हुए आरक्षण पर आई आपत्तियों को सुनने के बाद सोमवार को 21 जिला पंचायत सदस्य के पदों व क्षेत्र पंचायत प्रमुख के छह पदों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। इसके अनुसार जिला पंचायत की वार्ड नंबर 11 बालाबेहट पर अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड नंबर 13 सौंरई अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नंबर 14 मड़ावरा अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नंबर 9 बिरधा अनुसूचित जाति, वार्ड नंबर 8 जाखलौन अनुसूचित जाति, वार्ड नंबर 19 कैलगुंवा पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड नंबर 20 बार पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड नंबर 3 थाना पिछड़ा वर्ग, वार्ड नंबर 15 सैदपुर पिछड़ा वर्ग, वार्ड नंबर 2 खांदी पिछड़ा वर्ग, वार्ड नंबर 17 सिलावन महिला, वार्ड नंबर 10 खितवांस महिला सीट आरक्षित की गई है। वहीं, वार्ड नंबर एक पूराकलां, वार्ड नंबर चार जखौरा, वार्ड नंबर पांच थनवारा, वार्ड नंबर छह बांसी, वार्ड नंबर सात बुढ़वार, वार्ड नंबर 12 नाराहट, वार्ड नंबर 16 गुढ़ा, वार्ड नंबर 18 बानपुर, वार्ड नंबर 21 पारौन आदि सीटों को अनारक्षित रखा गया है। यह सूची डीपीआर कार्यालय के सूचना पट सहित अन्य संबंधित विभागों के सूचना पट पर भी चस्पा की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, क्षेत्र पंचायत प्रमुख के पदों पर तीन सीटें आरक्षित तथा तीन सीटें अनारक्षित रखी गई हैं, इनमें क्षेत्र पंचायत बार में अनुसूचित जाति की महिला, तालबेहट में पिछड़ा वर्ग महिला, जखौरा में पिछड़ा वर्ग, ब्लाक बिरधा, महरौनी और मड़ावरा में अनारक्षित सीट रखी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें