फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नहाय खाय के साथ शुरू होगा महाछठ का पर्व, तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का शुभारंभ कल शुक्रवार से शुरू होगा। इस दिन श्रद्धालु सुबह ‘नहाय खाय’ के साथ छठ माई का पूजन करेंगे। भोजन में विशेष रूप से लौकी की सब्जी आदि बनाकर ग्रहण जाएगा। महिलाएं रात 12 बजे से निर्जला व्रत शुरू करेंगे, जो कि अगली रात में रात में खीर खाने के बाद पुन: शुरू होगा।
विज्ञापन


जिले में विभिन्न विभागों एवं अन्य औद्योगिक संस्थानों में काम करने वाले बिहार राज्य व पूर्वांचल के लोग यहीं रहकर छठ पूजा करते हैं। चार दिन तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत ‘नहाय खाय के साथ शुरू होगी। इस महापर्व में रात 12 बजे से महिलाएं निर्जला व्रत शुरू करने के साथ ही अगले दिन ‘खरना’ की रस्म निभाएंगी। रात में छठ माई का पूजन करने के बाद खीर खाने के उपरांत पुन: निर्जला व्रत करेंगी और 15 नवंबर को फल, गन्ना एवं ठेकुआ आदि को दउरा में सजाकर छठ घाट (सुम्मेरा तालाब) पर जाएंगे, जहां सूप में फल सजाकर पूजा-अर्चना कर डूबते हुए सूर्य भगवान को दूध से अर्घ्य देंगे। इसके बाद 16 नवंबर को उगते हुए सूरज को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाता है। महापर्व को लेकर जनपद में रहने वाले श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है और लोगों ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह महापर्व कल 13 नवंबर से नहाय खाय, 14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर को सुम्मेरा तालाब के घाटों पर संध्या के समय डूबते समय को अर्घ्य देंगे और 16 नवंबर को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन होगा। जिला अस्पताल में तैनात कर्मचारी सीपी सिंह ने बताया कि महाछठ का पर्व कल शनिवार से शुरू होगा, जो 16 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें