ललितपुर। वार्ड नंबर 17 सिविल लाइन द्वितीय में पाठक भवन की गली में पेयजल लाइन के लिए खोदी सड़क को ठीक कराने व जल निकासी की समस्या की सभासद कुंदन पाल ने मांग उठाई थी। मंगलवार को प्रभारी अधिशासी अधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने वार्ड में मोहल्लेवासियों की समस्याओं को सुना व जल्द ही निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़क, नालियों में जमा दूषित पानी और जल भराव की समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान पर नगर पालिका के लिपिक दीपेंद्र कुमार, अवर अभियंता आशीष, अवर अभियंता विशाल सिंह, लेखपाल विक्रम के अलावा मोहल्लेवासी मौजूद रहे। संवाद