फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 50 केद्रों पर होगी परीक्षा, पिछली साल की अपेक्षा एक केंद्र अधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। यूपी बोर्ड ने फरवरी से शुरू होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल एक केंद्र अधिक बनाया गया है। जिले में कुल 50 केंद्रों की सूची जारी की गई है। इन केंद्रों पर परीक्षाएं कराई जाएंगी, जिसमें 36677 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

जनपद में 18 फरवरी से 12 मार्च तक प्रस्तावित हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा को शांतिपूर्वक कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। पहले जिले में 49 परीक्षा केंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था और आपत्तियां मांगी गई थीं। आपत्तियों का निस्तारण करने के लिए जिलाधिकारी सत्यप्रकाश की अध्यक्षता में हुई बैठक में 49 के बजाय 50 परीक्षा केंद्र बनाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद 50 केंद्र बनाने का प्रस्ताव यूपी बोर्ड को प्रेषित किया गया था। आपत्तियों के निस्तारण की अवधि गुजर जाने के बाद अब यूपी बोर्ड ने 50 परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की है।
केंद्रों का निर्धारण हो जाने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी इनका निरीक्षण कर परीक्षार्थियों को दी जाने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। साथ ही सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कराएंगे। परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र की सुरक्षा से लेकर उत्तर पुस्तिकाओं को कहां रखा जाएगा, इसे लेकर दिशा-निर्देश देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के बाद अब तेजी से व्यवस्था को दुरुस्त कराया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें