फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी होगी आधुनिक, बढ़ेंगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। इसे वेंटिलेटर समेत आईसीयू की तर्ज पर बनाया जाएगा। कॉलेज प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए भेज दिया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही सुविधाओं में विस्तार किया जाएगा। इससे गंभीर रोगियों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना होगा।
विज्ञापन

इमरजेंसी में अब तक गंभीर मरीजों के उपचार की सुविधा नहीं हो सकी है। कारण, यहां वेंटिलेटर नहीं है। बेहोश व सांस न ले पाने वाले मरीजों को ट्यूब डालने की सुविधा नहीं है। लेकिन, अब जल्द ही दुर्घटनाओं में घायल मरीज रेफर नहीं होंगे। इसके लिए इमरजेंसी में आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने की तैयारियां चल रही हैं। इमरजेंसी को आईसीयू की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। हड्डी के मरीजों को बाहर नहीं जाना होगा। इसके लिए अलग-अलग टीम तैयार की जा रही है। कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। साथ ही संसाधन व अन्य आवश्यकताओं के लिए शासन को पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन

-
इमरजेंसी में मरीज रेफर न हों, इसके लिए सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। शासन को पत्राचार किया गया है।
- डॉ. मयंक कुमार शुक्ला, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें