फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर का सपना हुआ पूरा, अब मथुरा और काशी की बारी : प्रवीण तोगड़िया

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि मेरा संघर्ष अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनने के लिए था, वह सपना पूरा हुआ। अब मथुरा और काशी की बारी है। उन्होंने कहा कि हर रोज गरीब हिंदू की मदद करें। कोई भी हिंदू भूखा न सोए। राजपूतों ने देश लिए बलिदान दिया है, लेकिन हम बलिदान नहीं मांग रहे हैं। केवल हिंदुओं की मदद करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया रविवार को ललितपुर पहुंचे। उनके काफिले का जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्टेशन रोड पर हुए एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रयास करना होगा।
उन्होंने कहा कि देश में कई पीढ़ियों तक मुगल शासन में हिंदूओं ने संघर्ष किया है। सिर्फ भारत ऐसा देश है, जहां 100 करोड़ हिंदू हैं। हमें हर दिन प्रयास करना है हर दिन एक गरीब व्यक्ति की मदद करें। केंद्र व प्रदेश सरकार हमारे युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराए। इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री रामजी तिवारी, विभाग अध्यक्ष झांसी सोनू ठाकुर, प्रधान गजेंद्र सिंह, विभाग मंत्री सचिन दुबे, प्रांतीय कार्यकर्ता पुष्पेंद्र सिंह परमार, आनंद चतुर्वेदी, विभाकांत, जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, श्वेता यादव, कविता पस्तोर, राकेश पस्तोर, शंकर चंदेल, दीपक तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें