फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आज से शुरू होंगी हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के छात्रों की प्रीबोर्ड परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों में माध्यमिक शिक्षा विभाग तेजी से जुटा हुआ है। अब प्रयोगात्मक परीक्षाओं से पूर्व 10वीं और 12वीं के छात्रों की प्रीबोर्ड परीक्षाएं कराई जाएंगी। परीक्षाएं 16 से 21 जनवरी तक होंगीं। प्रीबोर्ड परीक्षा कराए जाने के लिए प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य को पत्र जारी करके निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद में करीब 110 हाईस्कूल और इंटरमीडिएट विद्यालय संचालित है। इसमें सात राजकीय इंटर कॉलेज, 31 राजकीय हाईस्कूल, 11 अशासकीय और 60 वित्त विहीन इंटर हाईस्कूल विद्यालय शामिल हैं। इन सभी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को 16 फरवरी से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। सोमवार से इन सभी विद्यालयों में प्रीबोर्ड परीक्षा शुरू होंगी। यह परीक्षाएं 21 जनवरी तक आयोजित होंगी। इसके लिए प्रभारी डीआईओएस ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी करके निर्देश दिए। जिस पर सभी विद्यालयों ने अपने अपने स्तर पर प्रीबोर्ड परीक्षा कराने की तैयारी पूर्ण तैयारी की है।
21 से 28 जनवरी तक होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं
प्रीबोर्ड परीक्षा के बाद 21 से 28 जनवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। यह परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएंगी। इसके लिए सभी विद्यालयों ने तैयारियां पूूर्ण कर ली हैं।
विज्ञापन

16 से 21 जनवरी तक सभी माध्यमिक विद्यालयों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की प्रीबोर्ड परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसके लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित कर दिया गया है। प्रयोगात्मक परीक्षा 21 से 28 जनवरी तक कराई जाएगी।
विज्ञापन

रामप्रवेश, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक/ बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें