फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम

Sun, 15 Nov 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप मनाया गया। इस दौरान विविध कार्यक्रम हुए। पहलवान गुरूदीन महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिताएं, रानी लक्ष्मी बाई पब्लिक स्कूल, जीडीएम पब्लिक स्कूल व पूर्व माध्यमिक विद्यालय पनारी में गोष्ठी आयोजित कर चाचा नेहरू को याद किया गया।
विज्ञापन


रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल में वरिष्ठ शिक्षक आर पी सिंह ने चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नेहरू जी अहिंसा के संवाहक, शांति के अग्रदूत, मानवता के प्रबल समर्थक और बंधुत्व के पक्षधर थे। संचालन विद्यालय समन्वयक राजेंद्र सिंह ने किया।

जीडीएम पब्लिक स्कूल में प्रबंधक दिनेश कुमार साहू ने बच्चों को मिल-जुलकर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्राचार्य केपी सिंह, शोभारानी तिवारी, किशन सिंह, सुनील साहू, अरविंद, मयंक पस्तोर, नरेंद्र सिंह, देवी सिंह, प्रियंका पांडे, रीना सिंह, बबीता यादव, सोनिया सिंह, ज्योति साहू आदि उपस्थित रहे। संचालन अध्यापक मुकेश वेगी मधुर ने किया।
विज्ञापन


राजकीय बालिका इंटर कालेज ललितपुर में प्रधानाचार्य पूनम मलिक ने बच्चों के प्रिय नेहरूजी के चित्र पर तिलक लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान छात्राओं को टाफी वितरित की गई। पहलवान गुरुदीन स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पनारी में अध्यक्ष कंचनलता यादव ने दीप प्रज्ज्वलित किया।

प्रबंधक सितारा देवी ने नेहरूजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान लंबी कूद, ऊंची कूद, सौ मीटर दौड़, दो सौ मीटर दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक, निबंध आदि प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में डा. एस एन यादव, सल्लन अली, डा. घूमन सिंह, नीलू यादव, रूबी साहू, किरन गोस्वामी, अर्चना मिश्रा, वंदना याज्ञिक, किरना गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय पनारी में प्रधानाध्यापक मो. अजमल खान ने चाचा नेहरूजी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान अध्यापक जाकिर सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

मुहल्ला आजादपुरा स्थित बुंदेलखंड डेवलपमेंट फाउंडेशन ने किशोरियों को उनके अधिकार प्रदान करने पर बल दिया गया। सामाजिक कार्यकत्री भारती, मौसिमा बानो, सचिव सुधीर त्रिपाठी आदि ने अपने विचार रखे।

कई स्कूलों में नहीं मना बाल दिवस
जिले के तमाम स्कूलों में प्रधानाध्यापकों की उदासीनता से बाल दिवस नहीं मनाया गया। कई स्कूलों में बच्चे खुद ही क्रिकेट या अन्य खेल खेलते रहे। लेकिन, प्रधानाध्यापकों ने इस ओर ध्यान भी नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें