फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को मिल सकेगी भरपूर बिजली!

Wed, 16 Sep 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में वर्षों से चले आ रहे बिजली संकट के बादल छंटने के आसार नजर आ रहे हैं। ग्राम चिगलौआ स्थित बजाज पावर प्लांट से बिजली उत्पादन शुरू होने के साथ ही जिले को जरूरत के हिसाब से 70 मेगावाट बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी, जो जिले के लिए पर्याप्त मानी जा रही है। जिले को पर्याप्त क्षमता के साथ बिजली आपूर्ति मिलने की संभावनाएं तेज हो गई हैं। 
विज्ञापन


जिले को चार दशकों से झांसी के हंसारी विद्युत केंद्र से बिजली आपूर्ति मुहैया कराई जा रही है। जिले की आबादी बढने के साथ ही मकानों, व्यवसाय, स्कूल, कॉलेज, उद्योगों व अन्य संस्थानों में भी समय के हिसाब से लगातार वृद्धि होती गई, जिसके कारण बिजली की मांग तो लगातार बढ़ती रही, लेकिन पर्याप्त क्षमता के साथ बिजली की क्षमता में वृद्धि नहीं हो सकी। इस कारण शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बीते लगभग एक दशक से ओवरलोड की समस्या चल रही है। इस स्थिति से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन द्वारा विभाग की मांग पर सब स्टेशनों की क्षमता में वृद्धि के साथ ही अतिरिक्त विद्युत सब स्टेशन स्थापित कराए जा रहे हैं, लेकिन बिजली की क्षमता मांग के अनुरूप नहीं होने और हंसारी से ललितपुर तक लाईन लॉस के कारण जनपद को पर्याप्त क्षमता के साथ बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। ऐसे में ओवरलोड होने की वजह से ट्रांसफार्मर खराब होने व हाईटेंशन लाइनों में फाल्ट का सिलसिला लगातार लगा बना रहता है। वहीं, पनकी कंट्रोल के निर्देश पर की जानेे वाली घोषित बिजली कटौती के अलावा फाल्ट आदि के कारण घंटों की अघोषित कटौती से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। 

20 सितंबर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चिगलौआ स्थित बजार पावर प्लांट का शुभारंभ करने आ रहे हैं। बजाज पावर प्लांट की क्षमता 1980 मेगावाट बिजली उत्पादन की है, लेकिन अभी तक एक इकाई ही शुरू हो सकी है, इस इकाई से 660 मेगावाट यूनिट बिजली उत्पादन शुरू हो चुका है। इसके लिए ट्रांसमिशन अधिकारियों की देखरेख में लाइन चार्ज कर कल्यानपुरा स्थित 220 केवी सब स्टेशन के माध्यम से रौंड़ा और हंसारी को सफलतापूर्वक आपूर्ति भी दी गई। बाकी ट्रिपिंग व अन्य तकनीकी समस्याओं की जांच कर ली गई है। 
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों के अनुसार अब कल्यानपुरा स्थित सब स्टेशन के माध्यम से ही 220 एमवी क्षमता की बिजली मिलने के कारण 70 मेगावाट बिजली रौंड़ा और बाकी 150 मेगावाट बिजली हंसारी को आपूर्ति दी जाएगी। ललितपुर को कल्यानपुरा से बिजली आपूर्ति के दौरान लाईन लॉस भी कम हो सकेगा और पर्याप्त वोल्टेज के साथ बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
24 घंटे आपूर्ति के लिए यह बनेगा कारणललितपुर। विभागीय जानकारों के अनुसार आगरा में बनाए जाने वाले 400 एमवी क्षमता वाले ट्रांसमिशन ग्रिड के लिए झांसी से आगरा तक हाईटेंशन लाइनों के बिछाए जाने का कार्य अधूरा पड़ा है और उक्त कार्य करने में ट्रांसमिशन को समय लग सकता है। बजाज पावर प्लांट की तीनों इकाइयों से बिजली उत्पादन शुरू हो जाएगा। जिसके चलते आगरा में स्थापित होने वाला 400 एमवी क्षमता का ट्रांसमिशन ग्रिड पूर्ण रूप से तैयार होने तक जनपद ललितपुर व आसपास के जनपदों को भरपूर बिजली मिलने की संभावना जताई जा रही है। यदि ऐसा हुआ तो जनपद को आगामी दो वर्षों तक 24 घंटे बिजली मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें