फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को दी जाए 24 घंटे बिजली

Thu, 27 Aug 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 व्यापार मंडल के पदाधिकारी बृहस्पतिवार को जिला परिषद स्थित विद्युत कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने जनपद में विद्युत समस्याओं का निराकरण कराकर 24 घंटे बिजली मुहैया कराए जाने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सूबे में सौर ऊर्जा के माध्यम से विद्युतापूर्ति में सुधार किया जा रहा है। जनपद में भी दस-दस मेगावाट के तीन सौर ऊर्जा उत्पादन संयंत्र स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा अब तो जनपद में स्थापित बजाज पावर प्लांट से भी विद्युत उत्पादन शुरू हो गया है। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री से उनके संगठन द्वारा जनपद में 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति की मांग की थी, लेकिन अब तक नहीं दी गई। व्यापारियों ने ट्रांसफार्मर के रखरखाव के साथ अच्छी गुणवत्ता के ट्रांसफार्मर मंगाए जाने की मांग की है, साथ ही कहा कि शहर में बिछाई जा रही बंच केबल भी खराब गुणवत्ता की होने के कारण बार- बार जल जा रही है, जिससे आए दिन मुहल्लों की आपूर्ति बाधित बनी रहती है। व्यापारियों ने नझाई विद्युत कार्यालय में विद्युत बिलों को जमा कराए जाने के लिए बिलिंग काउंटरों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन देेते समय नगर अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, गीता मिश्रा, अनिल बाबा, राम गोपाल ताम्रकार, अमन शर्मा, अजय साहू, आशीष सोनी, राकेश जैन, हरीराम कुशवाहा, परवेज पठान, दीपक जैन, नसीम खां, सानू भारती, राहुल साहू, अभिनंदन जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें