फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: संस्थागत प्रसव और टीकाकरण में फिसड्डी रहा जनपद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। यहां की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। इसका खुलासा बीते दिनों हेल्थ रैंकिंग डैश बोर्ड में हुआ है। जुलाई में जिला 34वें पायदान पर था, जो अगस्त की रैंकिंग में 61वें स्थान पर पहुंच गया। टीकाकरण व प्रसव में प्रगति खराब रही है।
शासन स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों की हकीकत हेल्थ रैंकिंग डैश बोर्ड में जानी जा रही है। कार्यक्रमों की प्रगति के आधार पर प्रतिमाह रैंक जारी की जाती है। बीते दिन जारी हुई रैंक में जनपद स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं में फिसड्डी साबित हुआ है। बीते माह की रैंक में प्रदेश में 34वां स्थान प्राप्त किया था। इस बार फिसलकर 61वें पायदान पर आ गया है। रैंक में ब्लॉक जखौरा में प्रगति अधिक खराब हुई है। संस्थागत प्रसव की प्रगति भी खराब रही है। टीकाकरण और हेपेटाइटिस जीरो बर्थ डोज में भी ठीक से कार्य नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
हेल्थ रैंकिंग डैश बोर्ड में जनपद 61वें पायदान पर आया है। कार्यक्रमों की प्रगति खराब होने के चलते रैंक पिछड़ गई है। इसकी समीक्षा कर व्यवस्थाओं में सुधार लाया जाएगा।
- डॉ. इम्तियाज अहमद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें