फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: छह किलोमीटर तक सड़क बनाने में जुटा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी में कुम्हैड़ी प्रतीक्षालय तिराहे से बगीचा हनुमान मंदिर और सैदपुर से भैंरोंघाट मंदिर तक बनेगा मार्ग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। महरौनी में कुम्हैड़ी प्रतीक्षालय तिराहे से बगीचा हनुमान मंदिर और सैदपुर से भैंरोंघाट मंदिर तक जल्द ही सड़क का निर्माण होगा। शासन से स्वीकृति के बाद विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जनवरी में निर्माण शुरु किया जाएगा। सड़क बनने से छह हजार की आबादी समेत श्रद्धालुओं को आवागमन की सुविधा होगी।
ब्लॉक महरौनी के सैदपुर से भैंरोंघाट मंदिर तक पांच किलोमीटर मार्ग खस्ताहाल पड़ा हुआ है। इससे छह गांव की करीब आठ हजार की आबादी समेत श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी होती है। वहीं, कुम्हैड़ी में यात्री प्रतीक्षालय तिगैला से बगीचा वाले हनुमान मंदिर तक एक किलोमीटर मार्ग कच्चा होने से आवागमन में परेशानी होती है।
विज्ञापन

समस्या के निस्तारण को लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। इस पर शासन ने बीते माह स्वीकृति दे दी थी। इसमें सैदपुर से भैंरोंघाट मंदिर तक मार्ग के लिए 4.98 करोड़ और एक किलोमीटर मार्ग के निर्माण के लिए 1.32 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन



वर्जन
महरौनी क्षेत्र में धर्माथ की दो सड़कों के निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति के बाद अब टेंडर प्रकिया शुरू कर दी गई है। जनवरी में कार्य शुरू किया जाएगा। - जयप्रकाश खरे, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें