फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मंडी समिति की जर्जर सड़कों के दुरुस्त करने की विधानसभा में उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
- सदर विधायक ने इन सड़कों को लोक निर्माण विभाग में हस्तांतरित करने की सिफारिश की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने मंडी समिति की सड़कों को दुरुस्त करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि मंडी परिषद की जर्जर हो चुकी सड़कों को लोक निर्माण विभाग के नाम हस्तांतरित किया जा जाए, जिससे इन सड़कों की मरम्मत हो सके।
गौरतलब हो कि अमर उजाला ने मंडी परिषद की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हुए किसानों की समस्या से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया था। इस पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने सदर विधानसभा क्षेत्र की वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़ी सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए शासन को पत्र लिखा था, यह पत्र मुख्यमंत्री व संबंधित विभाग को प्रेषित किया गया। जिसमें ललितपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मंडी परिषद क्षेत्र की क्षतिग्रस्त एवं बदहाल सड़कों को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित कर निर्माण कराए जाने की मांग उठाई है। इसमें मंडी परिषद क्षेत्र की अनेक सड़कें लंबे समय से अत्यंत जर्जर स्थिति में हैं, जिन पर चलना आमजन, किसानों, व्यापारियों एवं विद्यार्थियों के लिए कठिन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं तथा आवागमन बुरी तरह प्रभावित रहता है। इन सड़कों के माध्यम से किसानों की उपज का आवागमन बड़े पैमाने पर होता है। खराब सड़कों के कारण न केवल किसानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है, बल्कि व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। ऐसी स्थिति में सड़कों का शीघ्र पुनर्निर्माण अत्यंत आवश्यक है। सदर विधायक के इस प्रयास का अनुमान लगाया जा रहा है, कि अब इन सड़कों का शीघ्र ही जीर्णोद्धार होगा। बताते चलें कि मंडी समिति अपने बजट से ग्रामीणों इलाकों में सड़कों का निर्माण कराती है, जिन सड़कों का निर्माण मंडी समिति कराती है, उसे अन्य किसी विभाग व मद से जीर्णोद्धार नहीं कराया जा सकता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। यही कारण है कि इन सड़कों को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने की मांग उठाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें