ग्राम जामुनधाना कलां में शुक्रवार की शाम कल्लू अपनी ट्रैक्टर ट्राली सहित घर आ रहा था। बाड़े में रखने केलिए उसने आवाज दी तो उसका भतीजा विशाल (8 वर्ष) पुत्र जगन्नाथ कुशवाहा दौड़कर आया और उसने गेट खोल दिया। ट्रैक्टर के अंदर होते ही उसने गेट छोड़ दिया और पास में खड़ा हो गया, जिससे गेट टकराकर ट्राली में जा लगा। इस बीच चालक कल्लू ने ट्राली में गेट फंसने की ओर ध्यान नहीं दिया, जिससे ट्रैक्टर आगे बढ़ता चला गया। गेट के फंसने से थोड़ी ही देर में दीवार ढह गई। यह दीवार पास में खड़े आठ वर्षीय उसके भतीजे पर जा गिरी, जिससे वह दब गया और मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को जानकारी लगते ही उन्होंने पोस्टमार्टम कराया।