बार (ललितपुर)। गांव बार के 48 सहारिया मजदूरों को इंदौर में काम दिलाने का वादा कर ठेकेदार ने महाराष्ट्र के सोलापुर में छह लाख में बेच दिया। एक माह तक सभी मजदूर सोलापुर में फंसे रहे।
मंगलवार रात को सभी मजदूर पैदल ही यहां से भाग निकले। मजदूरों ने वीडियो बनाकर परिजन को भेजा। बुधवार को परिजन एएसपी के पास पहुंचे और मजदूरों को घर लाने की मांग की। मजदूर कस्तूरी की मां गीता ने बताया कि झांसी निवासी एक ठेकेदार साथियों के साथ एक माह पहले सहरिया बस्ती आया। ठेकेदार ने इंदौर में काम करने के लिए 400 रुपये प्रतिदिन मजदूरी की बात की। 48 लोगों को अपने साथ ले गया। झांसी के ठेकेदार ने मजदूरों को महाराष्ट्र के सोलापुर में बेच दिया। संवाद >> खाना भी नहीं देते, मजदूरी मांगो तो पीटते हैं... पेज 4