संवाद न्यूज़ एजेंसी
मड़ावरा। ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिसनारी में दूसरे दिन स्थिति सामान्य रही। किसी भी मरीज में उल्टी-दस्त की समस्या नहीं रहने से राहत रही।
बीते दिनों झांसी के गुरसराय से मजदूरी कर लौट रहे लोगों की ढाबा पर नाश्ता करने के बाद हालत बिगड़ गई थी। 28 लोगों में उल्टी-दस्त की समस्या हो गई थी। ये सभी मड़ावरा स्थित सीएचसी पहुंचे थे, जहां से 12 लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। वहीं, 16 लोगों को उपचार देकर घर भेज दिया था। मरीज बढ़ने की आशंका पर स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे दिन चिकित्सकों को तैनात कर दिया था। टीम ने लोगों की जांच की। इस दौरान कोई भी मरीज नहीं पाया गया।
वर्जन
पिसनारी में दूसरे दिन एक भी व्यक्ति में कोई समस्या नहीं मिली। अब स्थिति सामान्य है।-डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ