फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जमकर बरस रहे मेघ... पहाड़ों से फूटे झरने

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है। सभी बांध लबालब हो गए हैं। इनसे लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। निचले इलाकों में बहने वाली नदियां उफान पर हैं। वहीं, बारिश से पाली के नीलकंठेश्वर मंदिर के पास के पहाड़ों से पानी बहने लगा है और झरना का रूप ले लिया है। नीलकंठेश्वर मंदिर जाने वाली सीढ़ियों से पानी नीचे की ओर बहने लगा है। लोग अपने आप को रोक नहीं पाए और यहां अठखेलियां करने लगे। इसके साथ इस मानसून सीजन में कनकद्दर, करकरावल और च्युवन का झरना बहने लगा है। इसे देखने के लिए भारी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं और मनोरंजन कर रहे हैं। इन दिनों जिला प्राकृतिक सुंदरता का पिकनिक स्पॉट बन चुका है। बांधों की खूबसूरती और कलकल करते झरने लोगों को यहां पहुंचने के लिए आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन

-
इस सीजन में अब तक हुई बारिश (मिमी में)
तारीख लक्ष्य बारिश
18 जुलाई-267.6 -499.7
25 जुलाई 365.9 - 599.3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें