पाली। ग्राम डोंगराकलां में चेहल्लुम पर ताजियों का मातमी जुलूस निर्धारित मार्ग से निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। ग्राम डोंगरा कलां में एक ताजिया एवं एक बुर्राक का निर्माण हाजी सैयद मोती शाह बकरी वाले बाबा के छोटे पुत्र यूसुफ अली शाह द्वारा कराया गया। जुलूस के दौरान लोगों ने परंपरागत तरीके से मातम किया और शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम में भाग लिया। चेहल्लुम के कार्यक्रम को लेकर पुलिस बल भी मुस्तैदी के साथ तैनात रहा। कार्यक्रम में डॉ इरफान अली शाह, इमरान अली, तबरेज अली, हलीम खान, मेहराब खान, काजी जाकिर अली शाह, इमदाद अली शाह, अहमद शाह आदि मौजूद रहे। संवाद