फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बस की खिड़की से झांक रहे यात्री का सिर ट्रक से टकराया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। महरौनी क्षेत्र के एक युवक को टीकमगढ़-झांसी हाईवे पर बस में यात्रा के दौरान खिड़की से झांकना महंगा पड़ गया। क्रॉसिंग के दौरान ट्रक ने बस यात्री के सिर में टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

महरौनी निवासी प्रमोद सेन पुत्र मूलचंद सेन टीकमगढ़ की बस में सवार होकर यात्रा कर रहा था। बस जैसे ही थाना दिगौड़ा के अंतर्गत पूनोल नाले के पास पहुंची, तभी बस में सवार प्रमोद ने अपना सिर खिड़की से बाहर निकाला। इस दौरान एक ट्रक और बस की क्रॉसिंग हुई और प्रमोद का सिर ट्रक की चपेट में आकर फट गया। इससे प्रमोद सेन की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि बस झांसी से टीकमगढ़ जा रही थी। जानकारी मिलने पर दिगौड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया है, लेकिन चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें