- सफाई व प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर पालिकाध्यक्ष सोनाली जैन ने सोमवार को शहर के तीन श्मशान घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी, टूटी सड़क व अन्य व्यवस्थाएं ठीक न होने पर उन्होंने संबंधित विभाग के लिपिकों को निर्देश दिए। सुरई घाट स्थित श्मशान घाट पर लाइट की समस्या को देखते हुए सोलर लगवाने के निर्देश दिए।
इलाइट श्मशान घाट के शुद्धता स्थल पर भगवान शंकर की मूर्ति स्थापित किए जाने के लिए निर्देशित किया। मोहल्ला खिरकापुरा में नपाध्यक्ष ने निर्माण विभाग की अवर अभियंता व लिपिक को निर्देशित किया गया कि गेट के पास नए चबूतरे का निर्माण कराया जाए, पानी की टंकी क्षतिग्रस्त व गंदगी पाए जाने पर टंकी की मरम्मत कराते हुए सफाई सफाई व्यवस्था एवं नलों में टोटियां लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने शोकसभा के लिए एक नवीन गृह बनाए जाने, शवदाह गृह के चबूतरे की टाइल्स की मरम्मत कराए जाने एवं सुरई घाट की रंगाई पुताई कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने श्मशान घाट पर सोलर लाइट लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने पेड़ों व झाडिय़ों की छंटाई करवाते हुए रोजाना श्मशान घाट में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। मोहल्ला हरदीला श्मशान घाट के निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता एवं निर्माण लिपिक श्मशान घाट के पास की रास्ते में पेवर ब्रिक्स लगाए जाने, शवदाह गृह चबूतरा की मरम्मत कराए जाने, नए टिनशेड लगवाए जाने, फुटपाथ की मरम्मत के निर्देश दिए। इस दौरान मुन्नालाल जैन, करन कुशवाहा, राजेंद्र प्रसाद, राजेश कुमार जैन, जेई खुशबू खान, जितेंद्र स्वरूप, महेंद्र सिंह यादव, दीपेंद्र कुमार, संजय कुमार, बद्री कुशवाहा आदि मौजूद रहे।