- परिजन ने अज्ञात कारण के चलते बताया आत्महत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। चार दिन पूर्व इंदौर से अपने मामा के घर आए युवक का शव नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करने की बात कही।
थाना बार अंतर्गत ग्राम भैलोनीसूबा निवासी रविंद्र राजपूत (27) का शव अपने मामा के यहां ग्राम घिसौली में नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। परिजनों के मुताबिक 3 अप्रैल को रविंद्र इंदौर से मजदूरी करके अपने मामा जगत सिंह निवासी ग्राम घिसौली थाना जखौरा में आया था। यहां 5 अप्रैल की रात को उसने खाना पीना खाया और कमरे में सोने चला गया था। 6 अप्रैल को रविंद्र घर के बाहर स्थित नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर मृतावस्था में लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।