फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पावर हाउस के पीछे संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शव के हाथ का पंजा गायब, पुलिस शव की पहचान करने में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। राजघाट बांध के पावर हाउस के पीछे सोमवार की शाम को करीब 35-40 वर्षीय एक युवक का सड़ा-गला शव मिला। शव के हाथ का पंजा गायब था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की और पहचान का प्रयास शुरू किया।
कोतवाली क्षेत्र की राजघाट चौकी अंतर्गत राजघाट बांध के पावर हाउस के पीछे से सोमवार की शाम को लोगों तेज बदबू आई। मौके पर गए तो देखा कि यहां युवक का सड़ा-गला शव पड़ा था। उसका बाएं हाथ का पंजा कलाई से गायब था और वह नीले रंग की शर्ट ओर काले रंग का पैंट पहने था। दाएं हाथ की कलाई में पीले रंग धागा पहने था। लोगों की सूचना पर राजघाट चौकी पुलिस, कोतवाली सदर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई थी। फॉरेंसिक जांच टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्रित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास के लोगों को मौके पर बुलाकर पहचान का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की और पहचान के प्रयास में जुट गई है। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि मृतक की 3पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत का सही कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें