फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम थनवारा निवासी दीपेंद्र (20) का शव सोमवार सुबह घर में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने कर्ज और फसल के नष्ट हो जाने से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही है।
विज्ञापन

मृतक के मामा ब्रजेश कुशवाहा के मुताबिक दीपेंद्र सुबह गांव से घर आया और कमरे के अंदर चला गया। बहन खाना बना रही थी, जबकि मां और भाई खेत पर चारा काटने गए थे। कुछ देर बाद बहन ने आवाज दी, लेकिन कमरे से उत्तर नहीं मिला। उसने कमरे का दरवाजा खोला और अंदर गई तो उसका भाई दीपेंद्र रस्सी के फंदे से मृतावस्था में लटक रहा था। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची।
बृजेश ने बताया कि दीपेंद्र के पिता अरविंद मूल रूप से कोतवाली सदर के ग्राम मिर्चवारा के निवासी थे। करीब 12 वर्ष से वह अपनी ससुराल ग्राम थनवारा में परिवार सहित रहने लगे थे। एक वर्ष पूर्व अरविंद की गंभीर बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उनके इलाज के लिए रिश्तेदारों से कर्ज लिया था और मिर्चवारा गांव की जमीन बेच दी। दीपेंद्र ने किसान क्रेडिट कार्ड से कर्ज लेकर 1.75 एकड़ में फसल बोआई की थी, जबकि तीन एकड़ जमीन ठेके पर ली थी।
विज्ञापन

खरीफ के इस सीजन में भारी बारिश से फसल नष्ट हो गई थी। दीपेंद्र कर्ज व फसल बरबाद होने पर कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। बहन की शादी भी करनी थी। इसी परेशानी के चलते दीपेंद्र ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक दो भाई, एक बहन में सबसे बड़ा था। थाना जखौरा प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर चंद ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें