फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: करमई की महिला का हो सकता है शहजाद बांध में मिला शव, परिजनाें ने किया दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शहजाद बांध में हत्या करके बोरे में बंद करके फेंका गया शव करमई गांव की रानी रैकवार का हो सकता है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस महिला के पिता को दिल्ली से बुलाया है। पिता के यहां पहुंचने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि शव रानी का है। अभी तक की छानबीन में सामने आया है कि महिला की प्रेमी ने हत्या करके शव को यहां फेंका है। पुलिस प्रेमी की तलाश भी कर रही है।
विज्ञापन

थाना बार के ग्राम बसतगुवां व मथुरा के बीच शहजाद बांध में बुधवार को प्लास्टिक की बोरी में करीब 30 वर्षीय महिला का शव मिला था। मृतका के हाथ पर अंग्रेजी में आर जगदीश गोदा हुआ था। हत्या करके महिला को यहां फेंका गया है। पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास किया। सोशल मीडिया पर महिला के शव के फोटो वायरल हुए। इसके बाद इसी थाना के गांव करमई से कुछ लोग पुलिस के पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतका रानी रैकवार थी। जून 2024 में अपने पति को छोड़कर जगदीश नामक युवक के साथ चली गई थी। तभी से जगदीश के साथ रह रही थी। उसके हाथ पर भी आर जगदीश गोदा हुआ है। पुलिस ने मृतका के पिता से दिल्ली में संपर्क किया, वह दिल्ली में मजदूरी करता है। उसे ललितपुर बुलाया गया है। थानाध्यक्ष बार अजमेर सिंह भदौरिया ने बताया कि ग्राम करमई निवासी एक परिवार के लोगों ने महिला के शव की पहचान करने का दावा किया है। पुख्ता पहचान के लिए दिल्ली में काम करने वाले उसके पिता को बुलाया गया है। पिता के आने के बाद ही महिला की सही शिनाख्त हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें