फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के 21 स्कूलों में लटके रहे ताले

Thu, 28 Jan 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विकासखंड जखौरा व नगर के अधिकांश विद्यालय महिला शिक्षिकाओं के अवकाश से प्रभावित रहे। नगर क्षेत्र के 33 में से 21 विद्यालयों में ताला लटकता रहा। इससे विद्यालयों के संचालन का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र में 25 प्राथमिक एवं आठ जूनियर हाईस्कूल संचालित हैं। इसके अलावा एक कंपोजिट स्कूल चल रहा है। इन स्कूलों में पहले से ही शिक्षकों की कमी बनी हुई है, जिससे कई स्कूल एकल व्यवस्था में हैं। बुधवार को संकटा व्रत (गणेेश चतुर्थी) होने के कारण महिलाओं का अवकाश था।

इस वजह से तमाम स्कूलों का संचालन नहीं हो सका। नगर क्षेत्र में 25 से 9 प्राथमिक स्कूल व 8 में 3 जूनियर हाईस्कूल ही संचालित हो सके, शेष स्कूलों में ताले लटकते रहे। वहीं, ब्लाक जखौरा में सर्वाधिक विद्यालयों का संचालन प्रभावित हुआ। इस ब्लाक में सबसे ज्यादा महिला शिक्षिकाएं कार्यरत हैं।
विज्ञापन


उनका अवकाश होने के कारण आधा सैकड़ा से ज्यादा विद्यालयों में पठन- पाठन नहीं हो सका। अन्य ब्लाकों में भी इक्का- दुक्का स्कूल संचालित नहीं हो सके। मड़ावरा ब्लाक में कन्या जूनियर हाईस्कूल, ब्लाक तालबेहट में प्राथमिक विद्यालय रानीपुरा और प्राथमिक विद्यालय खांदी बंद रहा।

महिलाओं को मिलते हैं तीन अवकाश
महिला शिक्षिकाओं को साल भर में तीन अवकाश स्वीकृत हैं। इनमें हरितालिका व्रत, करवाचौथ व संकटा व्रत शामिल हैं।

ब्लाक जखौरा व नगर क्षेत्र में सर्वाधिक महिला  शिक्षिकाएं कार्यरत हैं, जिस कारण समीपवर्ती स्कूलों में पुरुष अध्यापक  नहीं मिले। जिससे कई स्कूल प्रभावित हुए।
- आभा अग्रवाल
खंड शिक्षा अधिकारी जखौरा व नगर।

किया निरीक्षण
खंड शिक्षा अधिकारी तालबेहट ब्रजेश सिंह ने निरीक्षण किया। इसमें प्राथमिक विद्यालय ग्राम रानीपुरा में शिक्षक जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा अनुपस्थित रहे। वहीं, प्राथमिक विद्यालय खांदी में प्रधानाध्यापक प्रदीप सेन गैर हाजिर रहे, जिससे दोनों स्कूल बंद मिले।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय चांदरा में शिक्षक महेंद्र बौद्घ के अवकाश की पुष्टी नहीं हो सकी। बीईओ ने निरीक्षण आख्या बीएसए को सौप दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें