फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने पहुंचीं महिलाएं...बोलीं-साहब, मोहल्ले में आए दिन उत्पात मचा रहे शराबी

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा खांदी के मजरा रानीपुरा में कुछ दिनों से शराबी उत्पात मचा रहे हैं। वह आए दिन मोहल्ले में विवाद पैदा कर रहे है। इससे परेशान मोहल्ले की महिलाएं रविवार को अन्य लोगों के साथ कोतवाली पहुंच गईं। उन्होंने रविवार को सुबह कोतवाली जाकर पुलिस को उनके खिलाफ एक शिकायती पत्र देकर उनके आतंक से निजात दिलाने की गुुहार लगाई।
विज्ञापन

ग्राम सभा खांदी के मजरा रानीपुरा नगर की सीमा से लगा हुआ है। यहां अधिकांश मछुवा समुदाय के लोग निवास करते हैं। तालाब के किनारे ऊंचाई पर होने के कारण यहां पीने के पानी की काफी किल्लत रहती है। जिसे देखकर ग्राम प्रधान ने कुछ माह पहले पाइपलाइन डलवा दी थी और जगह-जगह स्टैंड पोस्ट लगवा दिए थे। कुछ दिन बाद यहां शराबियों ने स्टैंड पोस्ट पर पानी भरने को लेकर मोहल्ले के लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया था। जैसे ही यह मामला शांत होता इससे पहले ही कुछ अराजक तत्वों ने शराब के नशे में मोहल्ले में डली पाइपलाइन को कुल्हाड़ी से काट दिया और कुछ स्टैंड पोस्ट में लगे नलों को तोड़ दिया। लोगों के मना करने पर वह लड़ने पर आमादा हो गए।
रविवार को महिलाओं के साथ आए 25 से अधिक लोगों ने प्रभारी निरीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर अपनी परेशानी बताते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई। महिलाओं ने कहा कि साहब मोहल्ले के शराबी आए दिन उत्पात मचाते हैं सभी लोग उनसे परेशान हैं। जिस पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने तत्काल कस्बा प्रभारी प्रवीन गिरी को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भाग गए। शिकायती पत्र पर नंद किशोर, अनिल, श्यामलाल, सुनील, मुरली, ऋषि, रमेश, राजेश, बालक, सीमा, रजनी, रेखा, अकल, पाना, सकुन, गिरजा, रूपा, पूजा आदि के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें