फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी चालकों का होगा कोरोना परीक्षण

विज्ञापन
टैक्सी चालकों को सैंपल को ले जाती एंबुलेंस - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। संक्रमितों के परिजनों और मिलने वालों की भी जांच की गई है। अब स्वास्थ्य विभाग ने टैक्सी चालकों की भी कोरोना जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को 20 टैक्सी चालकों की पूल सैंपलिंग कराई गई।
विज्ञापन

शासन द्वारा कोरोना संक्रमण को थामने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। बाहर से आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। इस दौरान लक्षण पाए जाने पर सैंपल लेकर जांच को भेजे जा रहे हैं। सैंपल देने वाले संदिग्ध को क्वारंटीन किया जा रहा है। जनपद में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पहले मरीज की पुष्टि होने के 20 दिन बाद दूसरा मरीज पाया गया था। इसके बाद मरीजों की संख्या बढकर अब तक सात पहुंच गई है। इसके बाद सैंपलिंग की संख्या बढ़ा दी गई है। जिले के दो गांवों में सामान्य लोगों की सैंपलिंग हुई, जिसमें किसी में भी कोरोना की पुष्टि नहीं हुई।
शासन ने मरीजों की संख्या को बढ़ने पर अब टैक्सी चालकों की भी सैंपलिंग प्रक्रिया शुरु कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रताप सिंह के निर्देश पर जिला संक्रामक रोग नियंत्रण अधिकारी डा. राजेश भारती के नेतृत्व में टैक्सी चालकों की पूल सैंपलिंग प्रक्रिया शुरु कर दी गई। इसके अंतर्गत मंगलवार को रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से टैक्सी चालकों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर उन सभी के कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए सैंपल लिए गए। इसके बाद सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

---------
जिले में शासन के निर्देश पर कोरोना वायरस संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सैंपलिंग प्रक्रिया कराई जा रही है। मंगलवार को 20 टैक्सी चालकों का सैंपल लिया गया।
विज्ञापन

- डा. प्रताप सिंह
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें