फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बड़ापुर आयुष्मान केंद्र पर मिलेगी जांच की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका के वार्ड 2 व 7 के बाशिंदाें को अब घर के पास में ही उपचार की सुविधा मिलेगी। बड़ापुरा में लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास नगरीय आयुष्मान केंद्र खुल गया है। इसमें उपचार के साथ ही 14 प्रकार की जांच की सुविधा मिलेगी। साथ ही सामान्य प्रसव भी किए जा सकेंगे।
शहर के मोहल्ला बड़ापुरा में पीएम आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना (अभिम) के अंतर्गत नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोला गया है। अस्पताल को विष्णुपुरा के नाम से संचालित किया जा रहा है। इसमें एक एबीबीएस चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट, एक लैब टेक्नीशियन, एक स्टॉफ नर्स, एक वार्ड बॉय व एक स्वीपर को तैनात किया गया है। इससे लगभग 20 हजार की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराईं जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर आने वाले मरीजों को चिकित्सीय परामर्श व जांच की सुविधा मिलगी। केंद्र पर 14 प्रकार की जांच की सुविधा है। साथ ही एक स्टॉफ नर्स हैं।
इससे टीकाकरण के साथ ही सामान्य प्रसव की सुविधा भी होगी। इससे अब वार्ड 2 रैदासपुरा व वार्ड 7 बड़ापुरा के लोगों को सामान्य उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नहीं आना होगा। घर के पास ही उपचार की सुविधा मिलेगी। इससे मरीजों को मेडिकल काॅलेज में मरीजों की अधिक संख्या से लग रही कतारों से भी मुक्ति मिलेगी। साथ ही समय भी बच सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें