फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई मामले में अध्यक्ष और सभासद में बढ़ रहा टकराव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। वार्ड नंबर तीन नेहरू नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर अध्यक्ष और सभासद में टकराव बढ़ने के आसार बनते जा रहे हैं। सभासद ने अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर वार्ड और स्वयं की उपेक्षा होने का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में आबादी के अनुपात में सफाई कर्मियों की तैनाती नहीं हुई तो वह अनशन पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन

वार्ड नंबर तीन के सभासद रामबाबू यादव और पालिकाध्यक्ष रजनी साहू के बीच तनातनी लंबे समय से चली आ रही है। इसी वार्ड में अध्यक्ष रजनी साहू का आवास है। वार्ड में विकास कार्य गति नहीं पकड़ने के पीछे दोनों के विरोध को वजह माना जा रहा है। यहां तक कि वार्ड में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। पिछले दिनों अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने वार्ड का निरीक्षण किया था और सफाई व्यवस्था पर असंतोष जाहिर किया था। इसके बाद भी वार्ड में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ नहीं हो पा रही है। वार्ड के सभासद इसके लिए सफाई कर्मियों की कमी को जिम्मेदार मानते हैं। सभासद ने अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी के नाम होली से पहले एक मांग पत्र दिया है। इसमें बताया गया कि वार्ड की आबादी व एरिया के हिसाब से सफाई कर्मचारी कम हैं। वर्तमान में आठ-नौ कर्मचारी ही वार्ड में काम कर रहे हैं। सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने के लिए दो साल से मौखिक व लिखित मांग करते चले आ रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पर ध्यान दिया जा रहा, लेकिन वार्ड में सफाई कर्मियों को नहीं बढ़ाया जा रहा है। इससे प्रतीत होता है कि वार्ड की उपेक्षा की जा रही है। यदि एक सप्ताह में सफाई कर्मियों की संख्या नहीं बढ़ाई जाती है तो वह अनशन पर बैठने के लिए बाध्य हो जाएंगे।
इस संबंध में सभासद का कहना है कि मांग पत्र पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। होली पर्व होने के कारण अनशन पर नहीं बैठे थे, लेकिन अब वह मन पूरी तरह बना चुके हैं। हालांकि, नगर पालिका को एक अवसर और प्रदान करेंगे। फिर भी नहीं माने तो अनशन करना एक मात्र विकल्प ही शेष रह जाता है।
विज्ञापन

---
29 फरवरी को सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के संबंध में पत्र अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को दिया गया है। इसमें अनशन करने का अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन अब तक वार्ड में कर्मचारियों की संख्या नहीं बढ़ाई गई है। एक और स्मरण पत्र देने के उपरांत अनशन पर बैठ जाएंगे।
- रामबाबू यादव, सभासद
वार्ड नंबर तीन, नेहरू नगर
----
कर्मचारी बढ़ाने के लिए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव आना जरूरी है। बगैर अनुमति के कर्मचारियों की संख्या को नहीं बढ़ाया जा सकता है। हाल ही में हुई बोर्ड बैठक मेव्ं कर्मचारी बढ़ाने का प्रस्ताव पारित हुआ है। यदि वार्ड तीन में आवश्यकता महसूस होगी तो वहां कर्मचारी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

- रजनी साहू
अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें