फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष व ईओं की गैर मौजूदगी की हुई बोर्ड बैठक, छह करोड़ सत्तर लाख के कार्य हुए स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बृहस्पतिवार को पालिका सभागार में बोर्ड बैठक में न तो अध्यक्ष पहुंचीं और न ही अधिकारी मौजूद रहे। शहर में लटक रहे विकास कार्यों को पारित कराने के लिए अपने एक प्रतिनिधि को अध्यक्ष नामित कर बैठक करा ली। जिसमें 6.70 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। हालांकि अधिशासी अधिकारी निहालचंद्र ने बैठक और कार्रवाई को पूरी तरह से गलत बताया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद सभागार में दोपहर बाद बोर्ड बैठक शुरू हुई। बैठक में अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी की गैर मौजूदी रही। इस पर सभासद अनुराग जैन शैलू ने केके पंथ को बोर्ड बैठक का अध्यक्ष मनोनीत करने का प्रस्ताव दिया। प्रस्ताव का अनुमोदन वरिष्ठ सभासद मोदी पंकज जैन ने किया। इसके बाद बोर्ड की बैठक सभासद केके पंथ की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक में नगर पालिका परिषद द्वारा चलाए जा रहे राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन पुस्तकालय में इन्वर्टर व बैटरी खराब होने पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के लिए ढाई लाख रुपये का प्रस्ताव पास किया गया।
बारिश में खराब हुई एलईडी लाइटों की मरम्मत के लिए तीन लाख रुपये का बजट पास किया गया। इसके अलावा शहर में प्रकाश की सुविधा के लिए खंभों पर चर्चा की गई। जिसमें लगभग एक करोड़ 20 लाख रूपये का प्रस्ताव रखा गया, जिसके बोर्ड के सभी सदस्यों ने सहमति देकर पास किया। इसके बाद शहर में सड़क व नाली के समस्याओं को ठीक करने के लिए विभिन्न वार्डों के सदस्यों के प्रस्ताव पर विचार कर लगभग साढ़ेे तीन करोड़ के रुपये से कार्य कराने की स्वीकृति दी गई। इसके अलावा विभिन्न मोहल्लों में जलभराव की निकासी के लिए नाली व नाला निर्माण को लगभग एक करोड़ 61 लाख रुपये से कार्य कराने की सहमति दी गई। साथ ही शहर के विभिन्न मोहल्लों में संचालित सरकारी विद्यालयों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के निर्माण कार्यों के लिए लगभग 32 लाख से कराए जाने की स्वीकृति दी गई। घुसयाना स्थित कब्रिस्तान से ब्याना नाला पुल की ओर पटर पर मोरंग डलवाए जाने के लिए 64 हजार रुपये के कार्य को पास किया गया। इसके अलावा सीतापाठ शमशान घाट में शंकर जी की मूर्ति लगवाने के लिए छह लाख रुपये के कार्य को सर्व सम्मति से बोर्ड में स्वीकृत किया गया। बैठक में सभासद भारत भूषण चौरसिया, रामबाबू, अफजुल रहमान, रामवती रजक, रोहित राठौर आदि अन्य सभासद समेत कर निर्धारण अधिकारी राजेंद्र प्रसाद व अन्य समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ईओ ने बैठक को बताया गलत
नगर पालिका परिषद की बैठक अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी की गैर मौजूदगी में गलत है। इसकी कार्रवाई भी पूरी तरह से गलत है।
- निहालचंद्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिक परिषद
बोर्ड बैठक की जानकारी दी गई थी, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के चलते उपस्थित नहीं हो सकी। सभासदों ने नियम का उल्लेख करते हुए बैठक को सही बताया है। लेकिन बैठक सही है या गलत है, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

- रजनी साहू, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें