ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर के मोहल्ला बड़ापुरा में एक 10 वर्षीय बालक का शव निर्माणाधीन मकान में लटका मिला। बालक तीन घंटे से घर से लापता था।
शहर के मोहल्ला बड़ापुरा निवासी सोनू कुशवाहा (10) पुत्र रामचरण कुशवाहा शुक्रवार शाम पांच बजे अचानक घर से लापता हो गया। शाम को उसकी मां को जब वह काफ ी देर तक दिखाई नहीं दिया, तो उसने अन्य परिजनों से पूछा। लेकिन कोई कुछ भी नहीं बता सका। जिस पर उसने मोहल्ले में उसकी तलाश की। रात करीब आठ बजे मां अपने दूसरे निर्माणाधीन मकान पर पहुंची तो वहां बेटे का शव कमरे में कुंदे पर रस्सी से फं दे पर लटका रहा था। जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी सदर फू लचंद, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी परिजनों से ली, लेकिन फ ांसी लगाने का कारण परिजन नहीं बता सके। फि लहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच शुरू कर दी है। बालक पांचवी कक्षा में पढ़ता था।