फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कृषि उत्पादन समिति की दस सड़कें 6.67 करोड़ से होंगी दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री ने वित्तीय स्वीकृति दी, जल्द शुरू होगा मरम्मत कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की सड़कें खस्ताहाल हो गई हैं। कई सड़कें तो ऐसी हैं, जिनपर चलना दूभर हो गया है। अमर उजाला ने इसे मुद्दा बनाया था, इसके बाद सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने इन खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत की मांग मुख्यमंत्री के सामने रखी थी। मुख्यमंत्री के अनुमोदन से जिले के दस सड़काें की मरम्मत के लिए शासन ने 6.67 करोड़ रुपये दिया गया है।
राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में गड्ढा मुक्तिकरण योजनांतर्गत संपर्क मार्गों के मरम्मत के लिए बजट की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस स्वीकृति से ललितपुर के कई महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों का व्यापक रूप से सुधार एवं मरम्मत कार्य कराया जाएगा, जिससे ग्रामीण एवं शहरी जनता को सीधा लाभ मिलेगा। इन सड़कों में तालबेहट से तरगुवां, देवरान से वस्त्रावन, करगन से अमरपुर होते हुए दैलवारा मार्ग, दैलवारा से करगन मार्ग, देवरान गदयाना से टोड़ी मार्ग, बिरधा से सतरवांस मार्ग, तेरा से बरखिरिया मार्ग, कनपुरा से पिपरिया जागीर मार्ग, लखनपुरा से आलापुर मार्ग व झरकोन से टपरियन मार्ग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने मंडी समिति की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत की मांग रखी थी। साथ ही इन सड़कों से आम जनता को होेने वाली परेशानी के विषय में अवगत कराया। जनता को होने वाली समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने इन मार्ग को दुरस्त करने के लिए धनराशि अवमुक्त कर दी है।
रामरतन कुशवाहा सदर विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें