फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: झमाझम बारिश में निर्माणाधीन पुल का अस्थाई रास्ता कट गया, जलभराव से आवागमन में दिक्कत

Sun, 22 Jun 2025 12:43 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

करीब 14 घंटे से लगातार हो रही बारिश से माताटीला रोड पठोरिया स्थित निर्माणाधीन पुल से राहगीरों को निकलने के लिए बनाया गया अस्थाई रास्ता बह गया जिससे आसपास के गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Lalitpur News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार रात से शुरू हुई मानसून की झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया, लेकिन सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 14 घंटे से लगातार हो रही बारिश से माताटीला रोड पठोरिया स्थित निर्माणाधीन पुल से राहगीरों को निकलने के लिए बनाया गया अस्थाई रास्ता बह गया जिससे आसपास के गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


नगर पालिका क्षेत्र के कई मोहल्लों में बारिश का पानी भरने से दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, सीतापाठ हजारिया महादेव मंदिर को जाने वाला रास्ता अधूरा बना होने से श्रद्धालुओं को भी दलदल से होकर मंदिर जाना पड़ा। पानी में सड़क की पुलिया चोक होने से मोहल्लों में पानी भर गया जिस पर स्थानीय लोगों ने पुलिया का बरसते पानी में खोला तब पानी निकल सका। 

उधर, तालबेहट तहसील क्षेत्र से जुड़ें गांवों में भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। महरौनी व बिरधा क्षेत्र में भी भारी बारिश से सड़कों पर जल भराव हो गया। बारिश के चलते शहर के कई फीडरों से विद्युत सप्लाई बंद हो गई। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि फाल्ट होने से सप्लाई प्रभावित हुई है बारिश बंद होते ही लाइन ठीक कराई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें