संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात मंगल कलश यात्रा कवराटा मंदिर से प्रारंभ होकर रामजानकी मंदिर होते हुए पाठकान व शालाजी मंदिर पहुंची, यहां से नगर भ्रमण किया। उधर, मोती महाराज मंदिर से भी शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर भ्रमण के पश्चात यहीं आकर संपन्न हो गई।
ग्राम तिसगना में भी डॉ. शिवकरन सिंह के नेतृत्व में मंगल शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न मंदिरों को रंगीन लाइटों से सजाया गया और अनवरत रामधुन का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने शोभायात्रा का स्वागत एवं प्रसाद वितरण किया। इस दौरान एसडीएम चंद्रभूषण प्रताप, राघवेंद्र शर्मा, प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार, उपनिरीक्षक गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।
-फोटो-22 मड़ावरा: प्रधान के घर के सामने लगा कचरे का ढेर
सफाई व्यवस्था दिखी चौपट
मड़ावरा। श्रीरामोत्सव पर्व पर सार्वजनिक रास्तों एवं मंदिरों के आसपास साफ-सफाई रखने के निर्देश थे, लेकिन तहसील मुख्यालय समेत पड़ोसी रनगांव में साफ-सफाई के इंतजाम कमतर नजर आए। रनगांव में सड़क पर प्रधान के घर के सामने लगा कचरे का ढेर व्यवस्था को मुंह चिढ़ाता दिखा। संवाद