संवाद न्यूज एजेंसी
कारीटोरन (ललितपुर)। संकट मोचन मंदिर पर सुबह 10 बजे सुंदरकांड का पाठ शुरू हुआ। इस दौरान रसिकलाल तिवारी, पुरुषोत्तम पाठक, विश्वनाथ पाठक, कृष्णशंकर पाराशर, संतोष पाठक, महादेव प्रसाद चुरारी, कैलाश पाराशर, रामप्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे। उधर, इमलिया में रामराजा मंदिर से श्रद्धालुओं ने रामधुन के साथ ग्राम का भ्रमण किया। तत्पश्चात मंदिर में सुंदरकांड पाठ व प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान रामनरेश चौबे, नीरज कौशिक, हुकुमचंद्र विश्वकर्मा आदि का सहयोग रहा।
-
सर्वेश्वर धाम पर रामार्चन महाआरती
फोटो-26
ललितपुर। विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में सिद्धपीठ सर्वेश्वर धाम पर जगतगुरु कृष्णगिरि महाराज के सानिध्य में गणेश पूजन, हनुमान चालीसा पाठ एवं रामार्चन किया गया। श्रद्धालुओं ने महाआरती कर प्रसाद ग्रहण किया। जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, विश्वहिदू महासंघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष पवन जैन शिवाजी, प्रदेश सचिव अक्षय अलया, जिला प्रभारी रवि राठौर, मातृशक्ति प्रदेश सचिव मनविंदर कौर, धर्माचार्य उपाध्यक्ष गिरीश बाबा, अजय जैन, अजय श्रीवास्तव, डॉ. पुष्पेंद्र नायक, शिवशंकर कटारे, सुशांत नामदेव, आरती, प्रियंका आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
शोभायात्रा निकाली और रामसेवकों को किया सम्मानित
फोटो-25,श्रीराम मंदिर में सम्मानित कारसेवक व उनके परिजन
बांसी। श्री राम मंदिर से सुबह पांच बजे प्रभात फेरी निकाली गई और बड़े प्रोजेक्टर पर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण दिखाया गया। राम रक्षा स्त्रोत्र पाठ एवं आरती के बाद 18 कारसेवकों व उनके परिवार जनों को सम्मानित किया गया। हजारिया महादेव मंदिर पर सुबह अभिषेक और विभिन्न आयोजन के बाद शोभायात्रा निकाली गई। शाम को सैकड़ों दीपक जलाए गए। हनुमान जी मनतालाब मंदिर, बल्दाउ मंदिर सहित अनेक स्थानों पर सुंदरकांड, हनुमान चालीसा पाठ किया गया। श्री हनुमान जी टौरिया पर चल रही श्रीराम कथा के दौरान राम जन्मोत्सव मनाया गया। शाम को दीप जलाए गए और भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बांसी के वासियों ने भी शोभायात्रा निकाली जो खिरकन से गोविंदपुरा और बांसी होते हुए खिरकन में संपन्न हुई। संवाद