फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर ने फांसी लगाई, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोर ने फांसी लगाई, मौत
विज्ञापन

ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम गुुरवारा में किशोर ने अज्ञात कारणों के चलते पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम गुगरवारा निवासी रेल सिंह (15) पुत्र वीरन सिंह तड़के रस्सी लेकर चुपचाप घर से निकल गया और उसने गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर झिरियन स्थान पर लगे चिरौल के पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह करीब नौ बजे वहां से निकले गांव के कुछ बच्चों की नजर उस पर पड़ गई, जिस पर उन्होंने इसकी जानकारी गांव व परिवार वालों को दी। मौके पर पहुंचे माता- पिता व अन्य परिजनों ने देखा तो कोहराम मच गया। कुछ देर में वहां पर गांव के कई लोग इकट्ठे हो गए और ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई नवीन ने बताया कि करीब चार वर्ष पहले मृतक के बड़े भाई ने भी फांसी लगाकर जान दे दी थी। उन्होंने कहा कि फांसी के कारणों की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें