सांप के डसने से मासूूूम की मौत
तालबेहट (ललितपुर)। ग्राम सभा खांदी के मजरा बागन्नी निवासी गनपत कुुशवाहा के एक वर्षीय पुत्र की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। इससे परिवार में शोक छा गया। मंगलवार को सुबह गनपत का एक वर्षीय पुत्र जमीन पर सो रहा था। उसी समय उसे एक जहरीले सर्प ने काट लिया। परिजन उसे सीएचसी तालबेहट लाए। जहां उसकी गंभीर हालत होने पर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।