फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चार पहिया वाहन की टक्कर से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मामा के यहां शादी समारोह में गया था शामिल होने
विज्ञापन

तालबेहट। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम झररघाट पुल के समीप बाइक में चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर को सीएचसी ले जाया गया जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम पिपरई निवासी गनेश की ग्राम झरर स्थित ससुराल में शादी समारोह में भाग लेने के लिए पत्नी और बच्चे आ गए थे। बृहस्पतिवार को सुबह गनेश का चौदह वर्षीय पुत्र जहेंद्र साथी के साथ बाइक खेत पर जा रहा था। राजमार्ग पर झांसी से तेज गति से आ रहे एक चार पहिया वाहन चालक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गिर गया। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से वाहन सहित भाग गया। घायल जहेंद्र को तत्काल सीएचसी तालबेहट लाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया लेकिन उसकी हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मृत्यु हो गई। मृतक अपने पिता की दो संतानों में एक मात्र पुत्र था। इस हादसे से शादी की खुशियां गम में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां और बहन ने खोया आपा : मायके में शादी समारोह में काफी अरमान लेकर गई मृतक की मां और एक मात्र बहन दोनों की हालत जहेंद्र के निधन से खराब है। दोनों जहेंद्र की याद में कई बार बेसुध हो गई।

वर्जन
घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायती पत्र मिलने पर अवश्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - हरीशंकर चंद्र, प्रभारी निरीक्षक तालबेहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें