तालबेहट। टैक्सी से अपनी मां के साथ रिस्तेदारी में जा रहा दस वर्षीय किशोर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार थाना बार अंतर्गत ग्राम टूडासर निवासी विशेष पुत्र हरीराम अपनी मां के साथ बृहस्पतिवार को टैक्सी से हिगोंरा जा रहा था। मेहरावन माता मंदिर के पास वह टैक्सी से गिर कर घायल हो गया। उसे सीएचसी तालबेहट लाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। - संवाद