फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के गायब हुए दो बच्चे सकुशल हुए बरामद

विज्ञापन
police - फोटो : police
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र से लापता हुए एक किशोर व युवक सकुशल अपने घर पहुंच गए हैं। इनमें शहर के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी हाईस्कूल का छात्र कम प्रतिशत आने पर घर से चला गया था। वहीं, दूसरा पैसे लेकर अपने दोस्त के पास पहुंच गया था। दोनों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला तालाबपुरा भारत पब्लिक स्कूल के पास निवासी किशोर 27 जून को हाईस्कूल का रिजल्ट देखने के लिए घर से साइकिल से निकला, लेकिन रिजल्ट देखने के बाद गायब हो गया। गायब छात्र के मामा सतेंद्र के अनुसार छात्र ने बताया था कि हाईस्कूल में कम प्रतिशत आई थी, इससे अपमानित महसूस कर रहा था। इससे साइकिल से तीन दिन में बीना पहुंचा। जहां पर स्टेशन के पास एक दुकान पर काम करने लगा। जहां पर एक रिश्तेदार ने देख लिया। इसके बाद घर से फोन पर बात हुई और वह घर चला आया है।
वहीं, मोहल्ला तालाबपुरा डोंड़ाघाट निवासी शीला साहू पत्नी विनोद साहू का पुत्र आकाश साहू (23) 28 जून की सुबह सात बजे धनिया खरीदने की बात कहकर घर से 7,500 रुपये लेकर मोटरसाइकिल से निकला था। लेकिन, वह घर वापस नहीं लौटा। इसकी खोज पुलिस ने की, जिसमें पता चला कि युवक अपने दोस्त से ग्राम दैलवारा मिलने के लिए आता है। पुलिस ने दोस्त से कड़ाई से पूछताछ की तो बताया कि दोस्त प्रतिदिन मिलने आता है। अगले दिन मिलने आने पर पुलिस ने बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से निकले दो युवकों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
- संजय कुमार शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक, शहर कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें