फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का शव मिलने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
hospital 1.jpg - फोटो : hospital 1.jpg
विज्ञापन
तालबेहट। राजमार्ग पर जमालपुर के समीप एक खेत में चौदह वर्षीय किशोरी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह मौके पर गए। लड़की की पहचान जमालपुर निवासी प्रागी की पुत्री रचना के रूप में हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को सायंकाल छह बजे के लगभग हाइवे के समीप बने साहू के खेत में कुछ लोगों ने एक लड़की का शव पड़ा देखा। तत्काल इसकी सूचना तेरई फाटक पुलिस को दी। जानकारी के बाद क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अजय कुमार मौके पर गए। उन्होंने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इस संबंध में तेरई फाटक चौकी प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि जमालपुर निवासी प्रागी ढीमर की चौदह वर्षीय पुत्री रचना बृहस्पतिवार से गायब थी। परिवार के लोग उसकी खोज बीन में जुटे थे। मृतका के मुंह से झाग निकल रहे थे। वह खेत पर कैसे आई। यह सब जांच के विषय है।
विज्ञापन

बालिका के शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
देवेंद्र कुमार सिंह, सीओ तालबेहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें