फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को आमलेट लाने को भेजकर किशोरी के साथ किया गैंगरेप

विज्ञापन
rape graphic.jpg - फोटो : rape graphic.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ले में घर में घुसकर एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक नामजद समेत दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ला निवासिनी महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 20 जुलाई को उसकी 14 वर्षीय बेटी अपने भाई के साथ घर पर थी। तभी आजादपुरा निवासी शेट्टी व एक और अज्ञात लड़का आया और शाम को करीब पांच बजे घर पर मौजूद उसके बेटे को सौ रुपये देकर आमलेट लेने भेज दिया। बाद में दूसरे कमरे में घुसकर उसकी बेटी के साथ दोनों ने जोर जबरदस्ती की और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर गलत काम किया। उसकी बेटी कमरे में बंधक थी, जब वह आई तो आवाज लगाई, जिस पर दोनों लड़के कमरे से निकलकर भागे। उसने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, तो उसकी बेटी के साथ मारपीट करते हुए वह भाग गए। उसकी बेटी ने उसे पूरी घटना बताई। कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें