फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ पीड़िता किशोरी ने धमकी से तंग आकर कूये में लगायी छलांग

विज्ञापन
rape graphic.jpg - फोटो : rape graphic.jpg
विज्ञापन
महरौनी। थाना सोजना के अंतर्गत एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने सोमवार की सुबह गांव के एक कुएं में छलांग लगा दी। यह देख ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाल लिया। परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी ले गए लेकिन हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि एक माह पूर्व उसके साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी। आरोपी के परिजन उस पर बयान बदलने का दबाव बनाकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है। छेड़खानी करने वाला युवक फिलहाल जेल में है।
विज्ञापन

थाना सोजना के एक गांव निवासी किशोरी के साथ नवरात्र में नौरता खेलने के दौरान एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी थी। पीड़िता की शिकायत पर थाना सोजना में युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। सोमवार को किशोरी गांव के एक कुएं में कूद गई। ग्रामीणों ने उसे कूदते देखा तो उसे बाहर निकालने के लिए दौड़े बाहर निकाला। लेकिन कुएं में कुुछ समय तक डूबे रहने से उसकी हालत बिगड़ गई, जिस पर महरौनी सीएचसी ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया, जिस पर उसे परिजन जिला चिकित्सालय ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़िता एवं उसके माता पिता ने आरोप लगाया कि नौरता के समय छेड़छाड़ करने वाले आरोपी के परिजन मुकदमे के संबंध में बयान बदलने का दबाव बना रहे हैं और बयान नहीं बदलने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसी बात से परेशान उनकी पुत्री कुएं में कूद गई थी। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि अभी वह पुत्री का इलाज करा रहे हैं, इसलिए थाने नहीं पहुंच पा रहे।
----------
किशोरी के कुएं में कूदने की जानकारी मिली है, उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। किशोरी के साथ छेड़छाड़ के मामले का आरोपी जेल में अभी भी बंद है। वह कुएं में किन कारणों से कूूदी, इसकी जानकारी नहीं है। यदि कोई शिकायत आती है तो जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश कुमार वर्मा, थानाध्यक्ष, सोजना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें