फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: छात्र-छात्राओं की दिव्यांगता पहचानेंगे शिक्षक, करेंगे पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशस्त एप के माध्यम से विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की होगी स्क्रीनिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। प्रशस्त 2.0 एप के माध्यम से विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की अब 21 प्रकार की दिव्यांगताओं की प्रारंभिक स्तर पर स्क्रीनिंग की जाएगी। इस एप के जरिए विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं और स्पेशल एजुकेटर्स विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों का पंजीकरण करेंगे। इसमें आरंभिक जांच सूची भाग-एक में शिक्षक व भाग-दो में स्पेशल एजुकेटर्स डाटा एंट्री करेंगे।
जिले के परिषदीय और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाले विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की स्क्रीनिंग प्रशस्त 2.0 एप के माध्यम से कराई जाएगी। इस एप को विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, कक्षा अध्यापकों तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की वार्डन, शिक्षकों व स्पेशल एजुकेटर्स, फिजियोथेरेपिस्ट अपने मोबाइल पर डाउनलोड करेंगे। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इस एप का उद्देश्य विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की स्क्रीनिंग नियमित रूप से करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक सुजीत कुमार ने बताया कि विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की प्रशस्ति एप से स्क्रीनिंग की जाएगी। इसमें 21 प्रकार की दिव्यांगता की पहचान होगी। यह दिव्यांग छात्रों के त्वरित प्रमाणन और समावेशन को बढ़ावा देने के लिए रिपोर्ट तैयार करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें