संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। उच्च प्राथमिक और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के संचालन के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
यहां 1357 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय हैं। साथ में छह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हैं। इनमें करीब 1.36 लाख छात्र-छात्राएं हैं। बच्चों को आधुनिक शिक्षा देने के लिए 261 उच्च प्राथमिक विद्यालय और छह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में स्मार्ट क्लास संचालित की जा रही है। इन क्लास में बच्चों को एलईडी के माध्यम से आधुनिक शिक्षा प्रदान की जा रही है। शासन ने स्मार्ट क्लास में दी जाने वाली शिक्षा को और अधिक सुदृढ़ व सरल करने के लिए इन विद्यालयों के एक-एक शिक्षक को प्रशिक्षण देने की तैयारी की है।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर शिक्षकों को आईएफपी, ओपीएस, यूपीएस, एलएमएस, डिजिटल बोर्ड मैनुअल, ट्रबलशूटिंग, वीडियो, सॉफ्टवेयर अपडेट के संबंध में जानकारी देंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को प्रशिक्षण देने की तैयारी शुरू कर दी है। जिला समन्वयक प्रशिक्षण समग्र शिक्षा योगेंद्र मिश्रा ने बताया कि स्मार्ट क्लास के संचालन के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसकी तैयारी की जा रही है।
25जेएनडी18: कपास में पत्ता लेपट बीमारी आने से खराब हो रही कपास की फसल। संवाद