फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बीस शिक्षक विहीन और एकल विद्यालयों में शिक्षकों की होगी तैनाती

Mon, 05 Oct 2026 01:57 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद के बीस शिक्षक विहीन/एकल में विद्यालयों अब छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। विभाग में हुई अधिशेष स्थानांतरण प्रक्रिया में जिले के अलग-अलग ब्लॉक अंतर्गत बीस विद्यालयों यह शिक्षकों की तैनाती होगी।बेसिक शिक्षा विभाग अंतर्गत जिले में 1357 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब 1.34 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।
विज्ञापन


जनपद के कई विद्यालय ऐसे थे, जोकि शिक्षक विहीन/एकल थे। जबकि कुछ विद्यालयों में अधिशेष शिक्षक थे। इससे शिक्षक विहीन/एकल विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का शिक्षण कार्य प्रभावित होता था। हाल ही में विभाग ने अधिशेष शिक्षकों को लेकर समायोजन प्रक्रिया शुरू की थी। जिसमें बीस शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक विहीन/एकल में तैनात करने की सूची तैयार की। जिसमें प्राथमिक विद्यालयों में 13 और जूनियर हाईस्कूल में सात शिक्षकों को भेजने की सूची तैयार की गई। इसमें ब्लॉक बार के प्राथमिक विद्यालय खंजौरा, प्राथमिक विद्यालय भारौनी, ब्लॉक बिरधा के प्राथमिक विद्यालय नुनावली, प्राथमिक विद्यालय डूडा अनौरा, प्राथमिक विद्यालय राधापुर करमरा, कंपोजिट विद्यालय मगरपुर, प्राथमिक विद्यालय तालाबपुरा कल्याणपुरा शामिल है। इसके साथ ब्लॉक जखौरा के प्राथमिक विद्यालय कोडरन रायपुर, प्राथमिक विद्यालय तिलहरी, ब्लॉक मड़ावरा के प्राथमिक विद्यालय मड़ावरा, प्राथमिक विद्यालय दौलतापुर, प्राथमिक विद्यालय गदनपुर और ब्लॉक महरौनी अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नावई शामिल है। साथ में जूनियर हाईस्कूलों में ब्लॉक बिरधा का जूनियर हाईस्कूल बारौद, कंपोजिट विद्यालय मगरपुर, ब्लॉक जखौरा का जूनियर हाईस्कूल सौंरई, ब्लॉक मड़ावरा का कंपोजिट विद्यालय बागौनी, जूनियर हाईस्कूल बैरवारा, ब्लॉक महरौनी का जूनियर हाईस्कूल बूढ़ी और कंपोजिट विद्यालय क्योलारी हैं। इन सभी बीस विद्यालयों में अधिशेष समायोजन में चयनित किए गए शिक्षकों को भेजा जाएगा। विद्यालयों में इन शिक्षकों के पहुंचने से यहां पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी और स्कूलों का संचालन सुचारू रूप से चलने लगेगा। बीएसए रत्नेश कुमार ने बताया कि ने इन बीस शिक्षक विहीन/एकल में विद्यालयों में समायोजन प्रक्रिया के तहत शिक्षकों को भेजा जाएगा। इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें