फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन शिक्षक निलंबित, अन्य का काटा वेतन

Wed, 30 Dec 2015 02:41 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बेसिक शिक्षा अफसरों ने लापरवाह शिक्षकों पर विभागीय शिकंजा कस दिया है। निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए शिक्षक और शिक्षिकाओं का वेतन काट दिया गया है और स्कूली बच्चों को एक ड्रेस वितरित करने वाले प्रधानाध्यापकों को निलंबित कर दिया है। कार्रवाई में आधा दर्जन शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई से शिक्षक और शिक्षिकाओं में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


बीएसए एसपी यादव ने दस छापामार टीमें गठित कर उन्हें ब्लाक जखौरा के विद्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। निरीक्षण के दौरान तमाम विद्यालयों की व्यवस्थाएं चरमराई मिलीं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय महरौनी खुर्द में प्रशिक्षु शिक्षक कल्पना दिनकर बिना स्वीकृत प्रार्थना पत्र के अनुपस्थित पाई गईं। प्रावि चंदेरा में सहायक अध्यापक आराधना जैन दो दिन से अनुपस्थित चल रही थीं। पूमा विद्यालय बड़ौरा में सहायक अध्यापिका पायल जैन 22 दिसंबर से बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाई गईं। प्रावि लखनपुरा में सहायक अध्यापिका अलका पाल 28 दिसंबर से अनुपस्थित पाई गईं। प्रावि टपरियन में प्रधानाध्यापक अरुण कुमार निरंजन द्वारा अब तक बच्चों को ड्रेस वितरित नहीं की। प्रावि आलापुर में प्रधानाध्यापक सुषमा का प्रार्थना पत्र अंकित नहीं किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय आलापुर व प्रावि लखनवार में मिड डे मील गुणवत्तायुक्त नहीं पाया गया।

प्रावि बैरवारा में सहायक अध्यापक जितेंद्र व आरती सिंघल बिना सूचना के गायब मिले। प्रावि कुआंतला में सअ नेहा जैन बिना सूचना के गायब मिलीं। प्रावि खुशीपुरा में सअ कीर्ति कुमारी बिना सूचना के गायब मिलीं एवं विद्यालय में 30 नवंबर से मिड-डे मील नहीं बनाया गया। पूमावि बुढ़वार में सअ नीता चौबे गायब मिलीं। यहां पर एक दिसंबर से मिड-डे मील नहीं पका। प्रावि पटौरा खुर्द में सहायक अध्यापक साधना दुबे बिना सूचना के अनुपस्थित मिलीं। पूमावि पटौरा खुर्द में सहायक अध्यापक मुक्ता दुबे व सुरेश राठौर बिना सूचना के गायब मिले। प्रावि बुढ़वार में एक दिसंबर से मिड डे मील नहीं बना। सहायक अध्यापक संगीता बिना सूचना के गायब मिलीं।
विज्ञापन

प्रावि मसौरा कलां में सअ सोनम जैन व कविता तिवारी बिना सूचना के गायब मिलीं। प्रधानाध्यापक ऊषा रानी ने क्रय समिति गठित किए बिना 140 बच्चों को एक जोड़ी ड्रेस बांटी। पूमावि मसौरा कलां में 146 बच्चों को एक जोड़ी ड्रेस बांटी गई। प्रावि देहरे बाबा में सअ नेहा सोनी बिना सूचना के गायब मिलीं व अनुदेशक पूजा भी गैरहाजिर रहीं।
पूमावि गनगौरा में सअ शिल्पा वैद्य 26 दिसंबर को 11 बजे जाने के हस्ताक्षर कर बिना सूचना के गायब मिलीं। अनुदेशक खुश्बू नरवरिया भी अनुपस्थित मिलीं। पूमावि भरतपुरा में प्रधानाध्यापक धनवंती देवी अनुपस्थित मिलीं। अनुदेशक रिंकी और मांडवी माह में पांच दिन उपस्थित रहीं। प्रावि गनगौरा में प्रधानाध्यापक विमला बाई जैन, सहायक अध्यापक रंसी वर्मा व कीर्ति चौरसिया बिना सूचना के गायब मिलीं। प्रावि नैगांव कलां में सअ कविता गायब मिलीं। प्रावि मड़वारी में सअ अर्चना कुशवाहा ने फोन पर अवकाश की सूचना दी, लेकिन अवकाश स्वीकृत नहीं पाया गया। प्रावि बांसी नंबर एक में सअ अनुराधा दुबे, उपासना अग्रवाल व शशि त्रिपाठी बिना सूचना के गायब मिलीं। पूमावि बांसी में सअ कृष्णा अगरिया गायब मिलीं। यहां पर बच्चों को एक- एक जोड़ी ड्रेस बांटी गई है। प्रावि खिरियाखुर्द में सअ शशि कुमार अनुपस्थित थी और पूमावि मुहारा में सअ गीता ताम्रकार उपस्थित प्रमाणित नहीं हो रही थीं।
 इस पर एबीएसए को उनकी उपस्थित प्रमाणित करने के निर्देश दिए गए। पूजा पुरोहित का अवकाश भी स्वीकृत नहीं पाया गया। मौके पर ड्रेेस पंजिका नहीं मिली। कक्षा पांच की रोशनी को कोई ड्रेेस नहीं दी गई।
पूमावि कल्यान पुरा में तीन बच्चों ने बताया कि कोई ड्रेस वितरित नहीं हुई। प्राथमिक कल्यानपुरा में सअ गीता गिरी अवकाश पर थीं, लेकिन अवकाश पत्र स्वीकृत नहीं था। प्राथमिक विद्यालय कारीपहाड़ी में शैक्षिक स्तर न्यून मिला। प्रावि सौंरई में बच्चे अनुपस्थित मिले तथा मौके पर ड्रेस रजिस्टर नहीं मिला। पूमावि सोंरई में 86 बच्चों को ड्रेस का एक सेट वितरित किया गया। यहां का शैक्षिक स्तर न्यून मिला। पूमावि खुरा में शैक्षिक स्तर न्यून मिला। प्राथमिक विद्यालय खुरा में एक-एक ड्रेस वितरित की गई।

 इस पर बीएसए ने एक ड्रेस वितरित करने वाले सात हेडमास्टरों को निलंबित कर दिया है तथा अनुपस्थित 32 शिक्षक व शिक्षिकाओं वेतन और अनुदेशकों का मानदेय काट दिया गया है। वहीं, मिड डे मील नहीं पकाने वालों को चेतावनी निर्गत की गई है।
......
इनका कहना है कि
जिन विद्यालयों में बच्चों को एक सेट ड्रेस वितरित हुई है, वहां के प्रधानाध्यापक तीन दिन के अंदर ड्रेस के दूसरे सेट का वितरण करा लें, अन्यथा की स्थिति में गबन मानते हुए एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

- एसपी यादव
बीएसए ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें